मंगल प्रवेश पर जैन मुनियों का हुआ भव्य स्वागत
अलवर (कमलेश जैन)
परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय श्री विज्ञानंद जी मुनिराज ससंघ का आज तिजारा से विहार कर भव्य मंगल प्रवेश सुबह अपनाघर शालीमार स्थित भगवान वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में बैंड बाजे के साथ हुआ ।मंगल प्रवेश पर जैन मुनियों के स्वागत, के दौरान शहर के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद थे। मुनि श्री के आगमन से जैन समाज में अत्यधिक उत्साह व भक्ति का माहौल रहा। जैन मुनि श्रद्धालुओं के साथ 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ भगवान वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर अपना घर शालीमार जैन मंदिर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन और आरती कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्य श्री की आगवानी हेतु चारों समाजों के अध्यक्ष/कार्यकारिणी/प्रतिनिधि मंदिरों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि विभिन्न संस्थाओं एवम् मंडलों के अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजों के बंधुओं ने भव्य आगवानी की ।