महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्य के बारे में किया जागरूक

Feb 8, 2024 - 18:12
Feb 8, 2024 - 18:21
 0
महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्य के बारे में किया जागरूक

राजगढ़। कई बार महिलाएं अपनी समस्याएं  पुलिस थाने में आकर सीधे  बताने मे झिझक महसूस करती है इसके लिए प्रत्येक थाने में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खोले गए हैं जिनमें महिलाओं की समस्याओं को सुनकर गोपनीय तरीके से समझाईश व  कानून के माध्यम से समाधान करने का प्रयास किया जाता है । वहीं महिलाओं को निशुल्क रूप से कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती है। सामाजिक काउन्सलर किरण शर्मा , विधिक सलाहकार उषा ने बताया कि इसी को लेकर पंचायत समिति राजगढ़ के ग्राम थानाराजजी  में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के बारे में एंव कानूनी सलाह की जानकारी दी गई। सामाजिक सलाहकार किरण शर्मा ने बताया कि महिलाओं का शोषण और प्रताड़ना कानूनी और सामाजिक रूप से अपराध है। महिलाओं को अपने अधिकार के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को विस्तार से समझाया और कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या आने पर हमसे साझा करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................