राजगढ़ मे 5149वी अग्रसेन जयंती समारोह मनाया धूमधाम:शोभायात्रा में विभिन्न झाकियाँ रही आकर्षण

Sep 22, 2025 - 14:00
 0
राजगढ़ मे 5149वी अग्रसेन जयंती समारोह मनाया धूमधाम:शोभायात्रा में विभिन्न झाकियाँ रही आकर्षण

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ कस्बे में 5149वी महाराज अग्रसेन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इससे पूर्व कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला में समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। समाज के अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः कस्बे के प्रमुख मार्गों से समाज के महिला-पुरुषों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद महाराज अग्रसेन का ध्वजारोहण व माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात कस्बे के अवधूत आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का भालू, अघोरी झांकी, श्रीराम व राधा-कृष्ण की झांकियां रही। यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................