साँसद अग्रवाल ने पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर का किया निरीक्षण

Jun 19, 2025 - 13:12
 0
साँसद अग्रवाल ने पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर का किया निरीक्षण

गुरलाँ (सत्यनारायण सेन)
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के आग्रह पर पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर का निरीक्षण किया ।। वहा पर स्थित अभय कमांड कक्ष, महिला थाना, कन्ट्रोल रूम सहित सभी भवन काफी पुराने हो चुके  हैं । कुछ तो जर्जर हालत में है, जिनका अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर नए निर्माण की सम्भवनाओ पर विस्तृत चर्चा  की ।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम के भवन का सांसद अग्रवाल ने पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन व सीओ शहर मनीष बड़गुजर के साथ कन्ट्रोल रूम, अभय कमांड, महिला थाना भवनों की जर्जर हालत पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान PWD के अधिकारी भी साथ थे जिन्होंने भी भवन के नवनिर्माण की सलाह दी ।
साँसद अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही उच्च स्तरीय जांच करवाकर  नए भवन का प्रस्ताव बनवाकर जिलाधीश के माध्यम से राज्यसरकार को भेजा जाएगा । शहर की बढ़ती हुई आबादी व भविष्य की सम्भवनाओ को देखते हुए नया आधुनिक तकनीक से युक्त बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा, जो भवन पूर्णतया सर्वसुविधायुक्त होगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................