ऊर्जा राज्यमंत्री ने बानसूर के भूपसेडा स्थित सोलर संयंत्रों का किया अवलोकन

Jun 19, 2025 - 13:25
 0
ऊर्जा राज्यमंत्री ने बानसूर के भूपसेडा स्थित सोलर संयंत्रों का किया अवलोकन

कोटपूतली/ बहरोड़, 18 जून (भारत कुमार शर्मा)   ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  हीरालाल नागर ने बुधवार को बानसूर के भूपसेडा में पीएम कुसुम योजना में स्थापित  सौर ऊर्जा संयंत्रों का निरीक्षण किया । ऊर्जा राज्यमंत्री नागर ने करीब 9 मेगावाट क्षमता के इन संयंत्रों के अवलोकन के दौरान कहा कि पीएम कुसुम योजना एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सस्ती एवं सुलभ सौर ऊर्जा के उपयोग में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। खासकर कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए और कंपोनेंट -सी के अंतर्गत स्थापित हो रहे सौर संयंत्रों में प्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ साथ किसान को ऊर्जादाता बनाने  की दिशा में यह योजना अहम है। 

राज्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश ने बड़ी क्रांति देखी है और इसमें किसानों की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर किसानों को सब्सिडी के माध्यम से सौर ऊर्जा प्लांट लगाने में मदद कर रही है। इससे किसानों को कम लागत में पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो रही है और खेती में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।  इस दौरान श्री नागर ने प्लांट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश भी दिया । 

कोटपूतली सर्किल के अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता ने सौर ऊर्जा संयंत्रों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनसे 33/11केवी जीएसएस कल्याण नगर व बालावास को विद्युत आपूर्ति की दी जाती है। उन्होंने  बताया कि सोलर संयंत्रों से जुड़े हुए पावर हाउस से निकलने वाले फीडर व उनसे जुड़े हुए कृषि कनेक्शन वाले किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। 

भूपसेडा पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर व 151 किलो की माला से माल्यार्पण कर माननीय मंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया. इस मौके पर बानसूर एसडीएम अनुराग हरित, तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़, विकास अधिकारी महेंद्र सैनी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................