श्याम मंदिर खैरथल में पंचम पाटोत्सव पर होगा दिव्य महाभिषेक व विराट महायज्ञ

Jun 27, 2025 - 11:34
 0
श्याम मंदिर खैरथल में पंचम पाटोत्सव पर होगा दिव्य महाभिषेक व विराट महायज्ञ

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
       श्याम भक्तों के लिए एक शुभ अवसर सामने आया है। श्री श्याम मंदिर खैरथल के पंचम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 व 29 जून 2025 को खैरथल मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। आयोजन के पहले दिन शनिवार 28 जून को प्रातः 10-15 बजे से श्री श्याम प्रभु का दिव्य महाभिषेक होगा, जिसमें चरणामृत व जल का वितरण भी किया जाएगा। महाभिषेक के पश्चात रात 8 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री श्याम अखाड़ा (संक्रीतन) का आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन से मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर हो जाएगा। दूसरे दिन रविवार 29 जून को प्रातः 8-15 बजे से विराट महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 1-15 बजे प्रसादी वितरित की जाएगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से चरणामृत व जल के लिए पात्र अपने घर से लाने का आग्रह किया है। यह आयोजन * हरे का सहारा बाबा श्याम हमारा के उद्घोष के साथ खैरथल निराश्रित पदयात्रा संघ व समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा संपन्न किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................