फर्जी दस्तावेजों से टेंडर लेने वाली फर्म का कॉन्ट्रेक्ट रद्द :किया ब्लैकलिस्टेड

Jun 27, 2025 - 11:33
 0
फर्जी दस्तावेजों से टेंडर लेने वाली फर्म का कॉन्ट्रेक्ट रद्द :किया ब्लैकलिस्टेड

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
      नगर परिषद में फर्जी दस्तावेजों से टेंडर हासिल करने वाली फर्म राज कॉन्ट्रेक्टर पर कार्यवाही की गई है। परिषद ने चारों कार्यादेश निरस्त करते हुए फर्म को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। साथ ही अग्रिम अमानत राशि भी जब्त कर परिषद की निजी आय में शामिल कर ली गई है। यह कार्यवाही स्थानीय निकाय विभाग जयपुर के क्षेत्रीय उपनिदेशक विनोद पुरोहित की ओर से की गई जांच रिपोर्ट और आदेशों के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि फर्म ने श्रम विभाग का फर्जी लाइसेंस प्रस्तुत कर नगर परिषद से टेंडर हासिल किए थे। 

कौन-कौन से ठेके किए गए रद्द:-
     स्ट्रीट लाइट, ऑक्टागोनल पोल, हाईमास्ट लाइट का संधारण व मरम्मत, फॉल्ट सुधार और फेज वायर रिपेयर कार्य। जेसीबी मशीन (ड्राइवर सहित) उपलब्ध कराना आवश्यकता अनुसार, फायर ड्राइवर व फायरमैन की सेवाएं उपलब्ध कराना, घर-घर कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टिपर चालक उपलब्ध कराना है। ये सभी कार्यदिश एक अक्टूबर 2024 को जारी किए गए थे, जिन्हें अब 13 जून 2025 से तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
        आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई स्वायत्त शासन विभाग के निर्देश अनुसार की गई। शिकायतकर्ता प्रेमसिंह मीणा, प्रदेश संगठन महासचिव, कामगार एवं कर्मचारी परिषद (केकेसी) राजस्थान की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। उल्लेखनीय है कि कार्यादेश रद्द करने व फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने में परिषद को आदेश मिलने के बाद लगभग 15 दिन की देरी हुई। नगर परिषद के आदेशानुसार फर्म की ओर से जमा की गई अमानत राशि जब्त कर परिषद की निजी आय में शामिल कर ली गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................