एक मार्च को होगा ईपी. स्कूल में बच्चों का भव्य फन फीस्टा आयोजन

Feb 28, 2026 - 18:39
Feb 28, 2026 - 19:58
 0
एक मार्च को होगा ईपी. स्कूल में बच्चों का भव्य फन फीस्टा आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)    ई.पी. स्कूल खैरथल में 1 मार्च, रविवार को कक्षा एलकेजी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य “फन फीस्टा” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ई.पी. स्कूल के नए प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें किसी भी स्कूल में अध्ययनरत बच्चे भाग ले सकेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कैलियोग्राफी, रीडिंग, सोलो डांसिंग, सोलो सिंगिंग, ड्रामेबाज, कैटवॉक, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट वादन, रंग भरो प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहेगा।
ई.पी. स्कूल के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सामान्यतः बड़े महानगरों में देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रातः 10 बजे अपने नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ कार्यक्रम में अवश्य पधारें।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी होती है और ई.पी. स्कूल उन प्रतिभाओं को निखारने व तराशने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है