बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहे हिस्ट्रीशीटर सहित 3 गिरफ्तार:पुलिस ने गाड़ी भी जब्त की
खाटूश्यामजी (राजस्थान)
सीकर की खाटूश्यामजी सदर पुलिस ने बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूमते हुए हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कैंपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम गुर्जर अपने दो साथियों के साथ थाना इलाके में बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपी राधेश्याम गुर्जर (29) पुत्र रामदेव सिंह निवासी मंडावरा, राहुल (20) पुत्र सांवरमल कुमावत और आदिल (23) पुत्र मोहम्मद सीका को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बिना नंबर की कैंपर गाड़ी जब्त की है। थानाधिकारी कैलाश के मुताबिक आरोपी राधेश्याम गुर्जर के खिलाफ सीकर, नागौर और राजधानी जयपुर के अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। अंदेशा है कि वह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। आरोपियों के पास गाड़ी के कागजात भी नहीं है।


