थार गाडी पलटने से चालक की हुई मौत,सात अन्य घायल, चालक की तीन महीने पहले हुई थी शादी
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ कस्बे में अलवर-दिल्ली मुख्य मार्ग पर भाव सिद्ध मंदिर के समीप रविवार दोपहर में एक थार गाड़ी पलटने से हुई दुर्घटना।
दुर्घटना में गाड़ी चालक रजत की मौत हो गई, गाड़ी में सवार 7 अन्य लोग भी हुए घायल ।
दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से चालक सहित सभी 8 घायलों को रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया। जिसमें गंभीर घायल चालक रजत की अलवर ले जाते रास्ते में बगड़ तिराया के आसपास मौत हो गई।
हैड कॉन्स्टेबल प्रीतम सिंह ने बताया-सभी लोग नंदबई के उटरावा स्थित लालदास बाबा मंदिर की मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम का रामगढ़ के नौगांवा के पास शेरपुर धाम और बांधोली स्थित लालदास बाबा मंदिर कमेटी सदस्यों को निमंत्रण देने जा रहे थे।
मृतक रजत नंदबई के बेलारा गांव का रहने वाला था। गाड़ी में सवार अन्य घायलों में जितेन्द्र, गोविन्द, यादवीर, यदु, हरिराम, टिंकू और अमर सिंह भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रामगढ़ पंहुचे परिजनों ने बताया कि रजत की शादी अप्रैल 2025 में हुई है। उसके अलावा उसका एक भाई और है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।