शादी निमंत्रण पत्र के माध्यम से दिया घायलों का वीडियो ना बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाने का संदेश

Dec 11, 2025 - 15:04
 0
शादी निमंत्रण पत्र के माध्यम से दिया घायलों का वीडियो ना बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाने का संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव-दम्पति के सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए दी शुभकामनाएं

लक्ष्मणगढ़ - (सीकर/ सुमेर सिंह राव ) -:  कस्बा निवासी व लक्ष्मणगढ़ डाकघर में एमटीएस रामावतार शर्मा के बड़े बेटे व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष, कवि हरीश शर्मा के बड़े भाई चि.अमित शर्मा व सौ.कां प्रियंका के शुभ विवाह के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री शर्मा ने नव-दम्पति के सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। शादी समारोह में भाजपा नेता दिनेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, शिवभगवान बगड़िया, गोयनका स्कूल के निदेशक महेंद्र रुहेला, बनवारी मंडीवाल सहित अनेको गणमान्यजनों ने शिरकत की।

_शादी निमंत्रण पत्र के माध्यम से दिया घायलों का वीडियो ना बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाने का संदेश_

 -: अमित व प्रियंका ने अपने शादी के निमंत्रण पत्र के माध्यम से बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान व सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का वीडियो ना बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाने का संदेश देते हुए समस्त देशवासियों से घायलों की मदद व मानवता को बचाए रखनें की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है