आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत:बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा था, एसडीएम से मुआवजे की मांग

Jun 29, 2025 - 13:03
Jun 29, 2025 - 13:49
 0
आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत:बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा था, एसडीएम से मुआवजे की मांग

सिरोही (राजस्थान)

सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के रणोरा गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा था, तभी हादसा हो गया। विधायक ने एसडीएम से संपर्क कर परिवार को सरकारी मुआवजे के लिए चर्चा की है। जानकारी में सामने आया है कि प्रवीण गरासिया बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे छिपकर बैठा था। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही प्रवीण की मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक प्रवीण की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया सहित कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। विधायक ने एसडीएम से संपर्क कर परिवार को सरकारी मुआवजे के लिए चर्चा की। मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल, पूर्व जिला मंत्री दशरथ सिंह देवड़ा, भाजपा नेता रतनलाल गरासिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम गरासिया और पाबा सरपंच सोमाराम गरासिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................