सड़क पर बह रहा है गंदा पानी लोग परेशान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
कस्बे के मालाखेड़ा रोड स्टेट हाईवे खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान हैं। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे न केवल पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है, बल्कि दुकानदारों को भी अपनी दुकानों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। इसके अलावा, गंदा पानी बीमारी फैलाने का खतरा भी पैदा कर रहा है।
विस्तृत विवरण:- यहां नालियां गंदगी से भरी हुई हैं ।और ठीक से साफ नहीं की जा रही हैं, जिसके कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा हो रहा है। गंदा पानी सड़क पर पिछले एक सप्ताह से जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों को अपनी दुकानों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है, ।और पैदल चलने वालों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
गंदे पानी से बदबू आ रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। मोहल्ले निवासी मोहम्मद रफ़ी खान शेर मोहम्मद भगवान विजय मानसिंह आदि ने बताया कि गंदा पानी जमा होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
गंदा पानी दुकानदारों के लिए भी एक बड़ी समस्या है।
दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के कारण ग्राहक उनकी दुकानों पर नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसी मार्ग से होकर पाराशर मोहल्ला शिवालय हनुमान मंदिर जैन मंदिर सेढ माता मंदिर पर धार्मिक आस्थावान लोग पहुंचते हैं जिन्हें गंदे पानी में होकर निकलना पड़ रहा है। कई मर्तबा तो बाइक चालको के निकलने पर लोगों के कपड़े तक गंदे हो जाते हैं। गंदा पानी जमा होने से सड़क पर फिसलन हो गई है, जिससे लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं।
समाधान:- नालियों की नियमित सफाई की जानी चाहिए। पानी की निकासी की नालो की सफाई कर उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। स्थानीय प्रशासन को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि यह मामला मेरे प्रसंज्ञान में नहीं आया है तुरंत सोमवार को इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।