नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से हो सकते हैं बड़े हादसे
अवैध रूप से बने बेसमेंट बन सकते हैं कालदूत। अब भी निर्माण कार्य जारी
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन की कस्बे लापरवाही के चलते हुए कस्बे में अवैध रूप से बेसमेंट बनाने का काम निरंतर जारी है। जिससे आने वाले मौसम में कभी भी किसी बड़े हादसे होने से इनके नहीं किया जा सकता है।
गौरतलब रहे की मेला का चौराहे सहित आसपास कस्बे में अनेक जगह पर नगरपालिका की बिना अनुमति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता बताते हुए निर्माण कार्य जारी है। वहीं कुछ जगह बेसमेंट बनाने के लिए जमीन की खुदाई करने का काम खुलेआम कर कानून और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ज्ञात रहे कि रविवार की रात को करीब दो घंटे हुई तेज बरसात से जगह जगह पर बने बेसमेंटों में पानी भर गया। तथा कुछ बेसमेंट पानी भर जाने से ढह गए। लेकिन इस मौके पर बेसमेंट में कोई श्रमिक नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
बहरहाल अभी बारिश रुकी हुई है लेकिन कब इसका कहर टूट जाए पता नहीं। इतना सभी कुछ होते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी मौन रहकर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
सूत्रों ने बताया कि गत वर्ष भी भारी बारिश होने से बड़े हादसे होने के बावजूद आखिर कार्यवाही नहीं करना बदनीयती जाहिर कर रहा। आखिर क्यों ?

