नारायणपुर में शहीद भंवर सिंह शेखावत के परिवार का हुआ सम्मान
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) :- नारायणपुर में शहीद भंवर सिंह शेखावत के परिवार का सम्मान समारोह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर शहीद के परिवार को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।नारायणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 13 अगस्त को बानसूर विधानसभा के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, महामंत्री अशोक शेखावत, मनोहर नायक, भवानी शंकर बेद, तिलक सिंह, कमलेश शर्मा, सौरव शर्मा, सीमा देवी, छोटेलाल, राकेश यादव, नाथू प्रजापत, मुकेश गोठवाल सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

