रामगढ़ कस्बे में 12 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा,कार्य योजना बनाई
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 12 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी की अध्यक्षता में दिनांक 10/8/2025 वार रविवार को हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यशाला की बैठक दशमेष कालोनी स्थित विधायक जन सुनवाई केंद्र रामगढ़ मे आयोजित की गई |
जिसमें तिरंगा यात्रा का मार्ग और हर घर तिरंगा वितरण की रूपरेखा तैयार करने आदि विषयो पर रामगढ़ मंडल कार्यकारनी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया | जिसमें निर्णय लिया गया कि तिरंगा यात्रा दिनाँक 12 अगस्त 2025 वार मंगलवार को सुबह 10 बजे गुलाब वाटिका से मैन बाज़ार होती हुई तहसील रंगमंच रामगढ़ पर समापन किया जायेगा |
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी ने की|
बैठक मे मंडल कार्यकारणी सदस्य दिनेश यादव,सतेन्द्र सिंह, दिनेश चौहान, बाली प्रजापत, नवल मीना, खुशीराम, शशिकांत शर्मा, राजकुमार कश्यप,रवीन्द्र शर्मा, सागर सैनी, शमशेर यादव, एडवोकेट लाखन शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|


