श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित; महेश चन्द सैनी अध्यक्ष व पिंकी मीना संगठन मंत्री नियुक्त

Apr 25, 2026 - 18:19
 0
श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित; महेश चन्द सैनी अध्यक्ष व पिंकी मीना संगठन मंत्री नियुक्त

नारायणपुर उपखण्ड क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति (एनजीओ) राजस्थान की आमसभा का आयोजन समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सभा में सर्वसम्मति से संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 मुख्य प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति में सर्वसम्मति से महेश चन्द सैनी को संस्था का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पिंकी मीना को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में अन्य पदों पर उपाध्यक्ष: भोमराज शर्मा, सचिव: सुनील कुमार शर्मा, उपसचिव: प्रकाश चंद शर्मा, संरक्षक: अशोक कुमार शर्मा, निदेशक: मोनू शर्मा, कोषाध्यक्ष: सुन्दर लाल सैनी, प्रवक्ता: ज्योति शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी: गायत्री शर्मा की नियुक्तियां की गईं:

संस्था के विस्तार हेतु जिला सदस्यों की भी घोषणा की गई, जिसमें मनीषा शेखावत (जयपुर), पूनम शेखावत (अजमेर), दीपू वैष्णव (पाली), राहुल अवस्थी (दौसा) और मोतीलाल (जोधपुर) को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेश कुमार बैरिवाल, अशोक सोनी, लहरी सैनी, पूजा सैनी एवं कृपा देवी को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष महेश चन्द सैनी और सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नवीन टीम का मुख्य लक्ष्य 'आमजन को प्राथमिकता' देना है। संस्था आगामी दिनों में ग्रामीण विकास, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। कार्यकारिणी के गठन पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................