गौशाला मे एक शाम गौमाता के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन

Aug 10, 2025 - 14:45
 0
गौशाला मे एक शाम गौमाता के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के निकवर्ती ग्राम जूसरी स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन गौ शाला परिसर में किया गया। गौशाला के सचिव घासीराम भाकर ने बताया की सर्वप्रथम पुज्य माताजी सोहनीबाईजी के सानिध्य मे सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात दोपहर 4 बजे से भव्य भजन संध्या का शुभारम्भ हुआ जिसमें कलकत्ता से आए गायक कलाकार रजनी मुंधडा, रोशन शर्मा, किशन सोनी एंव इनकी संगीत टीम ने मनमोहक समा बांधा।

समारोह की अध्यक्षता पुज्य संतश्री 1008 बनवारी शरण जी शास्त्री व महामण्डलेश्वर श्री 1008 रघुवरदासजी महाराज ने की। इस अवसर पर पुर्व विधायक श्रीराम भींचर, पूर्व विधायक रूपराम मुरावतिया, सरपंच प्रकाश भाकर, गौशाला अध्यक्ष संतोष काबरा (नागपुर), घासीराम भाकर, कन्हैयालाल पिपल्वा, रामाकिशन शर्मा, रमेश खंडेलवाल, दीनदयाल चोटीया, रामअवतार नवहाल, प्रदीप पहाडीया, मोहन ढाका, महावीर रुथला, लिखमाराम ढाका, रामनिवास गौरा, मुकेश मेघवाल, विक्रम सिंह, सतीश काबरा, ममता नेहरा, संपत रूथला, पोकरमल किरडोलिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आये गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................