खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में अनेक निर्णय लिए
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले संघर्ष समिति की कार्यकारिणी गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें संयुक्त व्यापार महासंघ, खैरथल मंडी समिति, लघु उद्योग भारती संघ, और समस्त सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के विचार लिए गए सभी ने एक मत से खैरथल - तिजारा जिले के नाम व स्थान परिवर्तन के विरोध में सहमति व्यक्त की, और कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने की कार्यवाही पर बल देते हुए आगमी रूपरेखा की योजना बनाई गई । विरोध का स्वरूप लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने की बात पर सहमति बनी इस विषय में जल्द कार्यकारिणी का नेतृत्व आधिकारिक रूप से दिए जाने की बात पर चर्चा में सार्थक रूप से सभी का मार्गदर्शन मिला । समिति जल्द ही कार्यकारिणी अध्यक्ष की घोषणा करने जा रही है जिनके नेतृत्व में आगमी दिनों में शांति पूर्ण लोकतंत्र के दायरे में रह कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इस बैठक में संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, मंडी समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, लघु उद्योग भारती खैरथल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, RTN विकास शर्मा, नीलम गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रेम सैनी, नरेंद्र गुप्ता, खैरथल विकास मंच अध्यक्ष मनोहर लाल परवाना, श्याम लाल शर्मा, एडवोकेट अनिल गुप्ता, रवि चौधरी, दिनेश कौशिक, प्रहलाद छंगाणी, कपिल शर्मा, रघुवीर सिंह, दुलीचंद प्रजापत एवं सर्वसमाज ओर संगठनों के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।