नगरीय विकास मंत्री ने नगर निगम में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, हर घर स्वच्छता अभियान की हस्ताक्षर कर किया शुभारंभ

Aug 11, 2025 - 14:07
 0
नगरीय विकास मंत्री ने नगर निगम में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, हर घर स्वच्छता  अभियान की हस्ताक्षर कर किया शुभारंभ

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 11 अगस्त। नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को नगर निगम में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये। कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तैयार पोस्टर का विमोचन किया । उन्होंने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान की हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया।
भरतपुर दौरे पर आए नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर निगम पहुंच कर विभिन्न विकास कार्यों और के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, सचिव एवं आरओ ने स्वागत सम्मान किया। जिसके बाद मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आरयूआईडीपी फेज सेकंड के तहत संचालित प्रोजेक्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत हो रहे कार्य, भरतपुर मास्टर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जिसके बाद गंगा मंदिर पार्किंग एवं जनाना अस्पताल में 42 लाख 48 हजार की लागत से बनाए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण, रेलवे स्टेशन के पास एवं लक्ष्मण मंदिर के पास 67 लाख 47 हजार रूपए लागत से बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय का लोकार्पण एवं 16 करोड़ की लागत से होने वाले पुरानी मेन सीवरेज ट्रंक लाइन का उच्च तकनीक से रिपेयर एवं रेक्टिफिकेशन कार्य का शिलान्यास किया। जिसके बाद मंत्री ने हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तैयार पोस्टर का विमोचन किया एवं हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान की हस्ताक्षर कर शुरूआत की। 
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश 
कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर निगम प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, सचिव नगर निगम विजयप्रताप, गिरधार तिवारी, शैलेश कौशिक, समाजसेवी यश अग्रवाल, रूपेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सहित नगर निगम के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................