सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के नियमित भुगतान हेतु 31 मार्च तक करायें भौतिक सत्यापन

Jan 28, 2023 - 21:49
 0
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के नियमित भुगतान हेतु 31 मार्च तक करायें भौतिक सत्यापन

भरतपुर ( राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय ) जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 3 लाख 21 हजार 455 हितधारियों में से 1 लाख 27 हजार 948 हितधारी भौतिक सत्यापन से वंचित रह गये है जिनके वर्ष 2023 का वार्षिक भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित की गयी है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जगदीश प्रसाद चांवरिया ने बताया कि वर्ष 2023 के वंचित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के वार्षिक भौतिक सत्यापन से वंचित 1 लाख 27 हजार 948 में से बयाना के 10 हजार 453, भुसावर के 5 हजार 745, डीग के 13 हजार 214, कामां के 13 हजार 309, कुम्हेर के 10 हजार, नदबई के 8 हजार 806, नगर के 13 हजार 317, पहाडी के 13 हजार 35, सेवर के 19 हजार 695, उच्चैन के 8 हजार 771 एवं वैर के 6 हजार 335 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर्स वंचित रह गये हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के सत्यापन हेतु पेंशनरों को वार्षिक भौतिक सत्यापन ई-मित्र के माध्यम से 31 मार्च तक कराया जाना अनिवार्य है ताकि उनकी वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन का नियमित भुगतान किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है