हर घर तिरंगा अभियान :तिरंगे की शान में निकाली साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगे की शान में जिला प्रशासन की ओर साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा निकाली और आमजन में देशभक्ति का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी ने तिरंगा साइकिल रैली और तिरंगा यात्रा को पुलिस परेड ग्राउण्ड से झंड़ी दिखाकर किया रवाना। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सिटी राहुल सैनी भी मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा रैली पुलिस परेड ग्राउण्ड से आरम्भ होकर बीडीए सर्किल से मानसिंह सर्किल, बिजलीघर चौराहा से चौबुर्जा होकर किला स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर भी तिरंगा साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें आमजन ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पूर्ण देश में देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उमंग व उत्साह के साथ मनाने एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान स्काउट गाइड के देवेन्द्र कुमार मीना, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह, छात्र-छात्राएं एवं आमजन मौजूद रहे।