केली माल के सूरत समर रस ग्रंथ का विमोचन: कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण रहे मुख्य अतिथि
हलैना (विष्णु मित्तल) संगीत शिरोमणि परम संत स्वामी श्री हरिदास महाराज के 545 वे आविर्भाव महोत्सव के छटवें दिन उत्तरप्रदेश कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश ने बृज के अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी श्रीहरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के द्धारा लिखित सूरत समर रस ग्रंथ का विमोचन किया गया। साथ ही सन्त श्री हरिदास जी महाराज की पूजा अर्चना कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया । साथ ही अमूल्य कीमती रत्नों से महाभिषेक किया गया। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि महाराज श्री के द्वारा अब तक बहुत से ग्रंथ लिखे जा चुके हैं। स्वामी हरिदास जी की वाणी को इन ग्रंथो के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इन ग्रंथो में रस का भंडार है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष बड़े दिनेश जी ने कहा कि श्रीहरिदास जी के आविर्भाव महोत्सव मनाया जा रहा है। निश्चित रूप से भगवान राधा कृष्ण की कृपा के साथ ही इतने ग्रंथो का लेखन महाराज जी के द्वारा किया जा रहा है। ये ग्रंथ आने वाली पीढियां के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।महंत मोहनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि स्वामी हरिदास महाराज का अविर्भाव महोत्सव के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संतो ने अपनी वाणी के द्वारा स्वामी हरिदास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सत्यानंद सरस्वती महाराज अधिकारी गुरु, चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के अध्यक्ष सनत कुमार दास, महामंडलेश्वर हेमकांत शरण देव महाराज, जगद्गुरु घमंड देवाचार्य महाराज, वेणुगोपाल दास, महंत प्रिया शरण महाराज भक्ति माली, आचार्य ज्ञानेश गौड़, धर्म रक्षा संघ अध्यक्ष सौरभ गौड़, भागवत आचार्य बद्रीश महाराज, स्वामी बलराम आचार्य, मनोज मोहन शास्त्री, रसिक संत बाबा श्याम दास, प्रिया शरण, राजकुमार गोयल परखम वाले, विष्णु मित्तल पत्रकार आदि लोग उपस्थित रहे।