मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Jun 16, 2026 - 19:56
 0
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2026 के लिए विशेष योग्यजनों से विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि इच्छुक विशेष योग्यजन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल www.sso.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध SJMS DSAP (CM Scooty Yojana) आइकन के माध्यम से किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र में यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आक्षेप पाया जाता है तो उसकी पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि के 15 दिवस के भीतर करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में आक्षेप पूर्ति नहीं किए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र विशेष योग्यजनों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है