जिला मुख्यालय के विरोध में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने दिए इस्तीफे: विरोध स्वरूप कांग्रेस के 13 पार्षदों ने दिए इस्तीफे

Aug 18, 2025 - 13:45
 0
जिला मुख्यालय के विरोध में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने दिए इस्तीफे:  विरोध स्वरूप कांग्रेस के 13 पार्षदों ने दिए इस्तीफे

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) आज सोमवार को कांग्रेस के पार्षदों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पार्षद पद से इस्तीफा दिया। नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के विक्की चौधरी ने बताया कि खैरथल तिजारा के नामकरण और मुख्यालय को खैरथल से बाहर ले जाने के विरोध में नगर परिषद खैरथल के कांग्रेस पार्षद गण अपने पार्षद पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
इस्तीफा देने का मुख्य कारण यह भी है कि नगर परिषद खैरथल की बोर्ड गठन को लगभग 5 वर्ष पूर्ण होने को जा रहे हैं और बोर्ड बैठक सिर्फ एक ही हुई है। हमने लगभग 8 से 10 बार बोर्ड मीटिंग बुलाने हेतु ज्ञापन भी दिए। यदि सभापति द्वारा समय पर बोर्ड बैठक आयोजित की जाती तो खैरथल जिले के मुख्यालय हेतु भूमि आवंटन प्रक्रिया हो जाती और आज हमारे जिले का स्थाई मुख्यालय खैरथल में ही खुल जाता।

इसीलिए खैरथल में जिला मुख्यालय स्थापित नहीं होने का कारण सिर्फ और सिर्फ और सिर्फ सभापति नगर परिषद खैरथल ही है। ऐसे नकारा बोर्ड में सदस्य रहना हमारे लिए शर्म की बात है। इसीलिए हम सभी पार्षद गण इस्तीफा दे रहे हैं। 14 पार्षदों में से एक पार्षद मेगा भारती की सरकारी नौकरी लगने के कारण वह पहले ही इस्तीफा दे चुकी है। आज सोमवार को 13 पार्षद परमेश्वरी देवी वार्ड नंबर 2 ,उदय सिंह यादव वार्ड नंबर 6 ,कृष्णा देवी वार्ड नंबर 17, मुशर्रफ खान वार्ड नंबर 19, पवन वासु वार्ड नंबर 7, करण सिंह जाट वार्ड नंबर 8 ,हेमराज मुलानी वार्ड नंबर 33 ,नारायण छंगाणी वार्ड नंबर 9, राहुल वार्ड नंबर 11, मनोज बुराडिया वार्ड नंबर 12 ,विसंबर दयाल वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्षद पद से इस्तीफा दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................