पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
किशनगढ़ बास कस्बे के जगदंबा कॉम्प्लेक्स में पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित, राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि गंज रोड़ पर स्थित जगदम्बा कॉम्प्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे जिन्होंने देश में सूचना क्रांति की नींव रखकर उसे एक नए युग की ओर अग्रसर किया। युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने, पंचायती राज को मजबूती देने जैसे अनेक कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उनका योगदान अतुलनीय है। राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव पर विशेष जोर दिया था। इस मौके पर प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, विधानसभा प्रभारी गफूर खान, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष घीसा राम भड़ाना, जिला राजमिस्त्री मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरूभाई, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव, किशनगढ़ बास शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, पार्षद नितिन यादव, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, बाबूलाल सैनी, पार्षद अर्जुन सिंह, रतनलाल गौड़, उमाशंकर शर्मा, चमन बसवाल, जतिन सिंधी, सचिन आदि लोग मौजूद रहे । इस मौके पर जिला मुख्यालय बदलने के विरोध में 21 अगस्त को खैरथल में निकाली जाने बाइक रैली को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सभी बाइक और कार्यकर्ताओं को जगदंबा कॉम्प्लेक्स में प्रातः 8:30 बजे एकत्रित होने का निर्णय लिया गया वहां से पूरे किशनगढ़ कस्बे में से होती हुई रैली खैरथल के लिए रवाना होगी कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र सिंघल ने किया।

