राजकीय कन्या कालेज में एन एस एस के तत्वावधान में मनाया सद्भावना दिवस
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
टपूकड़ा कस्बे के राजकीय कन्या कॉलेज में एन.एस.एस के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया l
प्राचार्य मनोज चोपड़ा के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में सद्भावना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ l प्राचार्य मनोज चोपड़ा ने बताया कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है l डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि भारत विविधताओं का देश है हमारे यहां अनगिनत संस्कृतियों,धर्म व भाषाएं हैं l विविधता में एकता की सराहना करने का सबसे अच्छा तरीका सद्भावना दिवस मनाना है l
कार्यक्रम मेंएन.एस.एस.स्वयंसेविकाओं, छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली l इस मौके पर सहायक आचार्य डॉ रमेश चंद्र शर्मा,डॉ. उमा शर्मा,सुनील दत्त, मंजू गुर्जर व यू.डी.सी. वसीम खान मौजूद रहे l