झमाझम बारिश किसानों के चेहरे खिले
मुंडावर ( देवराज मीना)
सोडावास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर के समय अचानक बदले मौसम के साथ क्षेत्र में तेज बारिश होने लगी वहीं करीब 2 घंटे हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
वहीं तेज बारिश से निचले स्थान में जल भराव हो गया। जिससे रहिगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। विगत कई दिनों से क्षेत्र में पड़ रही तेज धूप और तापमान में वृद्धि से लोग परेशान थे। जहां इस बारिश से तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं यह बारिश रवि की फसल के लिए अमृत मानी जा रही है। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार विजय सिंह ने बताया की खरीफ की फसल लगभग हो चुकी है । रवि की फसल के लिए यह पर्याप्त बारिश है। अगर अधिक बारिश भी हुई तो किसानों को मुश्किल में डाल सकती है।

