21 अगस्त आयोजित की जाएगी जिला स्तरीय जनसुनवाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।
जिला स्तर पर आमजन की परिवेदनाओं के संबंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई 21 अगस्त गुरुवार को जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के वीसी कक्ष में रखी गई है। जनसुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की विस्तृत समीक्षा के साथ त्रिस्तरीय जनसुनवाई के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

