गोगरा तालाब ओवरफ्लों से परेशानी की मंत्री जोराराम कुमावत ने मांगी रिेपोर्ट
तखतगढ़ः (बरकत खान) समीपवर्ती गोगरा गांव के तालाब के ओवरफ्लों के मामले में गुरूवार को तखतगढ़ पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत ने उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल वस्तुस्थिति रिपोर्ट मांगी। दो दिन पूर्व तेज बारिश के चलते ग्रामीणों की सूचना गोगरा तालाब के ओवरफ्लों होने से भीलों की ढ़ाणी में पानी घुसा। ऐसे में ढ़ाणी के निवासियों को पीने का पानी लाने एवं स्कूल में भी पानी भराव की खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार के निर्देश पर बुधवार को तखतगढ़ उप तहसील बबेरवाल को मौके पर भेजा। मौके पर पानी के भराव को लेकर प्रशासक भवंरलाल मेघवाल एवं सावर्जनिक निर्माण विभाग के कनिष्ट अभियंता से बात करके पाइप डलवाने को लेकर बात की। प्रशासक भंवरलाल एवं कनिष्ट अभियंता सुनिल पांडे ने गुरूवार को पाइप मंगवाए। शाम को तालाब का ओवरफ्लों का पानी ज्यादा आने एवं अंधेरा के चलते कार्य को शुक्रवार सुबह करने का निर्णय किया गया।
चर घंटे बंद रहेगा मार्ग- शुक्रवार सुबह 10बजे से लेकर दोपहर 2बजे तक तखतगढ़ से हिंगोला-पावा मार्ग को बंद रहेगा। उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल ने बताया कि पाइप डलवाने के दौरान पानी की निकासी के प्रेशर को देखते हुए शुक्रवार को पाइप डलवाया जाएगा।
मंत्री कुमावत ने दी श्रद्धाजंलि-नगर के खारचियावास मोहल्ला निवासी रामसिंह के चचेरे भाई जुहारसिंह के निधन पर मंत्री जोराराम कुमावत ने खारचियावास स्थिति उनके निवास पहुंचे। जहां तस्वीर पर पुष्प् अर्पित करके श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर नगरवासियों ने गोगरा मार्ग पर शव के दाह संस्कार के दौरान लकड़िया भिगने के लिए टीन शैड बनवाने की मांग की।
होमगार्ड लगवाने की मांग-व्यापार एवं उधोग मंडल के अध्यक्ष विनोद सुथार ने मंत्री को ज्ञापन सौपकर नगर में हो रही चोरियों की रोकथाम को लेकर होमगार्ड की रात्री कालिन गश्त लगवाने की मांग की।

