फर्जी आधार कार्ड बनवाने के दो आरोपी 10 दिन की रिमांड पर

Aug 28, 2025 - 14:03
 0
फर्जी आधार कार्ड बनवाने के दो आरोपी 10 दिन की रिमांड पर

लखनऊ: (शशि जायसवाल) एटीएस (एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड) ने फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, नेपाली और रोहिंग्या घुसपैठियों के फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में दो लोगों, अक्षय सैनी और राजीव तिवारी, को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। यह फैसला बुधवार को एक विशेष एटीएस न्यायाधीश ने सुनाया।
एटीएस इन दोनों आरोपियों से 28 अगस्त की सुबह 10 बजे से लेकर 6 सितंबर तक पूछताछ करेगी। एटीएस के वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने दोनों को 12 दिनों की पुलिस रिमांड पर देने के लिए आवेदन किया था।
यह मामला वाराणसी एटीएस के इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी द्वारा दर्ज किया गया था। उन्हें सूचना मिली थी कि आजमगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, मऊ, औरैया, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर और बिहार के लखीसराय और कटिहार में कुछ जन सेवा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है।
जांच के दौरान, एटीएस को पता चला कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं, जिनमें गोरखपुर का राजीव तिवारी, आजमगढ़ का मोहम्मद नसीम, मोहम्मद साकिब, हिमांशु राय, सहारनपुर का अक्षय सैनी, मारूफ, गाजियाबाद का सलमान अंसारी, औरैया का गौरव कुमार गौतम, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का मोहम्मद सद्दाम हुसैन और कोलकाता का अंसार मौला शामिल हैं।
एटीएस ने 21 अगस्त को इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। राजीव तिवारी को गोरखपुर से पकड़ा गया था।
संदिग्ध लेन-देन की जांच करेगी एटीएस
एटीएस ने रिमांड के लिए दिए गए आवेदन में बताया कि वे अक्षय सैनी और राजीव तिवारी से पूछताछ करके उनके पास से बरामद किए गए लैपटॉप और मोबाइल के डेटा की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही, उनके बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। यह भी बताया गया है कि उन जन सेवा केंद्रों के संचालकों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी, जिनका इस्तेमाल फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए किया गया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................