महंत से मारपीट किए जाने पर बृजवासी संगठन सहित अनेक संगठनों में भारी रोष,जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
अलवर / अमित भारद्वाज
राजगढ़-अलवर सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में स्थित पांडूपोल बूढ़े हनुमान मंदिर के महंत भोरानंद जी महाराज जिनको कुछ लड़कों के द्वारा जो मारपीट की गई थी। उसको लेकर बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के संगठन, विश्व हिंदू परिषद संगठन सहित अन्य संगठनों में भारी रोष व्याप्त है।
बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी ने बताया कि हम गौ सेवको व विश्व हिंदू परिषद संगठन सहित अन्य संगठनों ने इस संदर्भ में महाराज के पास जाकर समाचार लिए। जिनको बहुत बुरी तरीके से मारा गया था। प्रदेश सचिव व विश्व हिंदू परिषद संगठन ने बताया कि यह महाराज मंगलवार वशनिवार को पांडूपोल हनुमान जी मंदिर पर आश्रम में रहते हैं। मालाखेड़ा के कुछ युवकों द्वारा महाराज को बेरहमी से पीटा गया और उन पर गलत आरोप लगाकर उन्हें थाने में बंद करा दिया गया। जिस पर हम गौ सेवक भाई विपिन योगी अलवर और बसवा टीम से जितेंद्र योगी बसवा गांव के गौसेवकों को लेकर पहले थाने पहुंचे और उनको आजाद करा के भौरगी गौशाला राजगढ़ लेकर के आए वहां आने के बाद उनका मेडिकल करवाया गया और मालाखेड़ा थाने में केस दर्ज कराया गया। बृजवासी गौ रक्षक सेना के पधाधिकारी एवं राजस्थान प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी, विश्व हिंदू परिषद संगठन सहित अनेक संगठन इस अपराध की घोर निंदा करते हैं। कि हमारे सनातन धर्म में इस प्रकार से साधु संतों की पिटाई की जा रही हैं।हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सही तरीके से जांच कर मुलजिमो को शीघ्र गिरफ्तार करे और उन्हें कठोर से कठोर सजा दि जाए अगर ऐसा नहीं किया तो हमारे गौ सेवक भाई एवंम अन्य संगठन मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। विश्व हिंदू संगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। अगर कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जा सकता है।उस दौरान कोई जन हानी हुई उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मिडिया को यह जानकारी बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी व विश्व हिंदू परिषद संगठन सहित अन्य संगठनों द्वारा दी गई।

