नीमली गांव में मजदूर को सांप ने काटा, साथी ने सांप को डब्बे में बंद कर पहुंचाया अस्पताल

Sep 5, 2025 - 12:55
 0
नीमली गांव में मजदूर को सांप ने काटा, साथी ने सांप को डब्बे में बंद कर पहुंचाया अस्पताल
नीमली गांव में मजदूर को सांप ने काटा, साथी ने सांप को डब्बे में बंद कर पहुंचाया अस्पताल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप तिजारा क्षेत्र के नीमली गांव में मजदूरी कर रहे एक प्रवासी मजदूर को सांप ने डस लिया। मजदूर जब सुबह कमरे की सफाई कर रहा था। सर्पदंश से पीड़ित  मजदूर को पहले तिजारा के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रैफर कर दिया गया।
 मजदूर  बिहार निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद सलीम है यह तिजारा में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय उसका साथी मुस्ताक भी वहां मौजूद था। सलीम को सांप ने काटते ही मुस्ताक ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और समझदारी दिखाते हुए मौके पर मौजूद सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर डॉक्टरों को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया। इससे डॉक्टरों को सही उपचार में मदद मिलेगी। डॉक्टरों ने सलीम को प्राथमिक उपचार देने के बादअलवर रैफर कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................