जोनेटा के प्राचीन शिव मंदिर में 31कावडीयो के जत्थे ने किया शिवजलाभिषेक
सकट क्षेत्र के जोनेटा गांव में महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में सावन के प्रथम सोमवार को 31कावडीयो के जत्थे ने नारायणी माता धाम से कांवड़ लाकर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में वैदिक मंत्रो च्चारणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया इस दौरान शिव भक्तों के द्वारा शिव मंदिर में सामुहिक हवन पूजन भी किया गया। सेवा समिति के सूरेश चंद शर्मा ने बताया कि जोनेटा गांव से 31 शिव भक्तो का जत्था कांवड़ लाने के लिए रविवार को नारायणी माता धाम पहुंचा और वहां से गंगाजल भरकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ डीजे की स्वर लहरियों के साथ रवाना हुआ और गांव की नगर परिक्रमा करके सोमवार को भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ सामुहिक महाजलाभिषेक किया गया। इस दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ हवन-पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया श्रद्धालु ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर भगवान शिव से क्षेत्र की खुशहाली सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व उपसरपंच लीलाराम मीणा, खेमचंद, दीपक, रिंकू सेन, अजय शर्मा, दिनेश बैसला, पवन शर्मा, आशीष, दीपक सेन, गोविंद मीणा, अनिल मीणा, सुरेंद्र, मनीष जांगिड़,पिन्टु, अभिषेक, जितेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट