भागवत में किया कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
उदयपुरवाटी / बुगाला (सुमेर सिंह राव)
गांव की आथुणी कोटड़ी में चल रही भागवत कथा में शुक्रवार को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।वृंदावन के कथावाचक पंडित कृष्णानन्द महाराज ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए माखन चोरी व गूजरी के घर मटकी फोड़ने की कथा सुनाई।इस दौरान श्रीकृष्ण के साथ उनके सखाओं की झांकी सजाई गई। इस मौके पर राधिका गोरी से ब्रिज की छोरी से मैया करादे मेरो ब्याह भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।इसके बाद कथावाचक ने गोवर्धन पर्वत की कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ने के लिए अपनी कनिष्ठा अंगुली पर सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को धारण कर लिया था।मुख्य यजमान बजरंग सिंह शेखावत रहे।पं पवन कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना की।इस मौके पर जगदीश सिंह, सुरेन्द्र सिंह,महिपाल सिंह,नन्दकिशोर स्वामी,मुरारीलाल शर्मा, विजेन्द्र सिंह,भंवरसिंह, सज्जन सिंह,कैलाश शर्मा, विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह, दिनेश कुमार सेन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।


