टुंडपुरा में 2 अक्टूबर को संत समागम और भंडारा :धार्मिक कार्यक्रम का 22 से शुभारंभ

Sep 19, 2025 - 14:11
 0
टुंडपुरा में 2 अक्टूबर को संत समागम और भंडारा :धार्मिक कार्यक्रम का 22 से शुभारंभ

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरु माया भक्त मंडल व सिद्ध पुरुष रंगली भगत महाराज के शिष्यों की ओर से राष्ट्रीय संत महात्यागी बालक दास महाराज के सानिध्य में गांव टुंडपुरा स्थित श्री गुरुमाया आश्रम पर 81वा संत मिलन एव 162 वा भंडारे का 22सितंबर से शुभारंभ होगा,जो 2 अक्टूबर को भंडारे,संत दर्शन, कीर्तन,हवन के साथ समापन होगा।कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी में सन्त साधु बाबा,परसराम भगत, पंडा बाबा को व्यवस्था एवं कमेटी का संयोजक बनाया गया है। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय करके सनातन धर्म प्रेमी,संत समाज को निमंत्रण देना शुरू कर दिया गया, ये कार्यक्रम वर्ष1956 से प्रतिवर्ष जारी है।वर्ष में दो बार बड़े भंडारे एवं माह की प्रत्येक पूर्णमासी को  छोटे भंडारे आयोजित किए जाते हैं। आश्रम के सेवादारों ने बताया की गुरु माया आश्रम टुंडपुरा पर 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और 22 को अखंड रामायण पाठ,श्रीराम यज्ञ, कीर्तन प्रवचन का शुभारंभ होगा और  1 अक्टूबर से संत समागम प्रवचन होंगे, जबकि 2 अक्टूबर को संत प्रवचन, संत दर्शन, यज्ञ की पूर्णाहुति, संत विदाई विशाल भंडारा का आयोजन होगा। इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश , गुजरात, महाराष्ट्र,उड़ीसा, उत्तराखंड ,मध्य प्रदेश ,हरियाणा, दिल्ली, पंजाब , हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के धार्मिक स्थलों के संत समाज को आमंत्रित किया गया है और साथ ही आश्रम के निकटवर्ती 30 गांव के लोगों को निमंत्रण देकर इसमें भाग लेने का आग्रह किया  हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................