एसडीएम कुम्हार को औचक निरीक्षण में मिला महाविद्यालय का घटिया निर्माण, ठेकेदार के स्टॉप को सुनाई खरी-खोटी , दिये आवश्यक निर्देश
तखतगढ़ (बरकत खा)
तखतगढ़ कस्बे पुराना बैदाना मार्ग स्थित पर शिविर आये सुमेरपुर एसडीम कालूराम कुम्हार ने निर्माणधीन महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण कार्य देखा, भड़के एसडीम , साढ़े चार करोड़ की लागत से निर्माणधीन महाविद्यालय के स्टॉफ रूप शौचालय के स्टार्टिंग व दरवाजे तक उल्टे लगे हुए देखे , कुम्हार को ग्राउंड व प्रथम तल पर दिवार पर देखें तराड़ व रंग भी उखड़ा व दीवारों में दरारें दिखी। कमरों के टाईल स्केटिंग की भी उखड़ा हुआ होने पर नियुक्त संवेदक के प्रतिनिधि को खरी खरी सुनाई। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आईदासिह राजपुरोहित, पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी दिनेश कुमार व प्रोफेसर राजकिशन मौजूद रहे


