मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा शर्मा रही अव्वल:मेरी सहेली फाउंडेशन द्वारा किया गया मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
डीग (नीरज जैन) अक्टूबर।मेरी सहेली फाउंडेशन डीग द्वारा शहर के एक निजी विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्नेहा शर्मा ने प्रथम,दुबेशा ने द्धितीय और निधि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 60 बालिकाओं ने भाग लिया, सभी प्रतियोगियों ने आपस में एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता प्रतियोगियों को संस्था की अध्यक्ष प्रीति गर्ग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता संस्था की सदस्या संध्या कपूर के निर्देशन में आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था की सदस्य डॉली टॉक, रोशनी, वैशाली आदि उपस्थित रही।


