एसपी ने ऑपरेशन गुप्त - प्रहार पोस्टर का किया विमोचन ,अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

Oct 9, 2025 - 13:31
 0
एसपी ने ऑपरेशन गुप्त - प्रहार पोस्टर का किया विमोचन ,अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

तखतगढ़ / पाली (बरकत खा)

अबैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पाली एसपी आदर्श सिंधू ने बुधवार को ऑपरेशन प्रहार ओर ऑपरेशन गुप्त पोस्टर नारी किया। जिसके तहत 9251255006 मोबाइल नंबर जारी किए। जिस पर आमजन किसी भी रह के अवैध कार्य की जानकारी शेयर कर सकेंगे। इस नंबर की मॉनिटरिंग खुद एसपी करेंगे। दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ दोनों अभियानों के पोस्टर का विमोचन किया। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान एएसपी विपिन सैनी, एएसपी नरेंद्र सिंह देवड़ा, सीओ सिटी राजेन्द्र सह सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी समेत कई थानाधिकारी मौजूद रहे।
ऑपरेशन गुप्त के तहत अवैध मादक पदार्थ जुआ, सट्टा अवैध , शराब ऑनलाइन बेटिंग, अवैध स्पा सेंटर , बिना नंबरी संदिग्ध वाहन अवैध बजरी खनन सोशल मीडिया पर हथियार समेत डराने धमकाने की पोस्ट, रील डालना व परिवहन अपराध व संदिग्ध व्यक्ति, अवैध हथियार मनचले रोमियो हवाला आदि की जानकारी शेयर कर सकते हैं। वहीं ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध रूप से पादक पदार्थों पर रोकथाम और नशा मुक्ति को लेकर ये अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें काल कर आमजन अवैध मादक पदार्थों को बिक्री पर रोक लगाने का काम  होगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................