यूनियन बैंक के मार्केटिंग मैनेजर राकेश सैनी का जोधपुर में हुआ भव्य सम्मान ,बधाई देने वालों का लगा तांता
उदयपुरवाटी / बड़ागांव (सुमेर सिंह राव)
यूनियन बैंक में मार्केटिंग मैनेजर राकेश सैनी को रीजनल हैड धीरज शर्मा द्वारा आर एच अचीवर्स क्लब 2:0अवार्ड से सम्मानित किया गया । झुनझुनू ब्राँच में कार्यरत सैनी को एक भव्य कार्यक्रम में अवार्ड से नवाज़ा गया ।इस अवसर पर डिप्टी हैड रामजीलाल डिप्टी हैड सपन भाटी बिजनेश हैड अंजन पानी जोनल हैड जयपुर के अमित गुप्ता रीजनल हैड जोधपुर इंडिया फर्स्ट लाइफ़ इंश्योरेंस के राजेन्द्र शर्मा चीफ मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया झुनझुनू के भूपेंद्र ढाका ब्रांच मैनेजर नवीन महरोलिया सहित जोधपुर रीजन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।
उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट कार्य करने पर सैनी को इससे पूर्व भी मुंबई जयपुर उदयपुर में बैंक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ।
अवार्ड मिलने पर पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी (पिता)पारिवारिक सदस्यों व बैंक के स्टाफ सहित गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

