सामाजिक न्याय की उत्तम मिसाल बना गिव अप अभियान, 31 अक्टूबर तक अपात्र व्यक्ति हटवाएं अपना नाम

जिले में अब तक 1.09 लाख अपात्र लोगों ने स्वप्रेरणा से छोडा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

Oct 14, 2025 - 13:40
 0
सामाजिक न्याय की उत्तम मिसाल बना गिव अप अभियान,  31 अक्टूबर तक अपात्र व्यक्ति हटवाएं अपना नाम
अलवर (राजस्थान)  गिव अप अभियान के तहत अपात्र खाद्य सुरक्षा लाभार्थी स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से 31 अक्टूबर तक अपना नाम हटवा सकते हैं। जिले में अब तक 1 लाख 9 हजार से अधिक अपात्र लोगों ने स्वप्रेरणा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोडा है। 
जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि विभाग द्वारा गिव अप अभियान के तहत नाम हटाने की प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया गया है। 
उन्होंने बताया कि अभियान में खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित ऐसे  लाभार्थी जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं जैसे आयकरदाता, 1 लाख रूपये से अधिक वार्षिक आय, चौपहिया वाहन धारक स्वेच्छा से अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार/जिला रसद अधिकारी कार्यालय अलवर में उपलब्ध निर्धारित प्रपत्रा भरकर अपना नाम हटवा सकते हैं। प्रपत्र जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध है।
अब कोई भी अपात्र व्यक्ति खाद्य विभाग राजस्थान के पोर्टल https://food.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध लिंक ‘गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA)से स्वतः हटने के लिए आवेदन करें’ पर आवेदन कर अपना नाम स्वयं खाद्य सुरक्षा सूची से हटा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आयकर विभाग से आयकरदाताओं की सूची तथा परिवहन विभाग से चौपहिया वाहनधारकों के नाम प्राप्त किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 37 लाख 62 हजार व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटवाए है जिनमें अलवर जिले में 1 लाख 9 हजार अधिक व्यक्ति हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................