चाय की चुस्की के बीच हादसा, चाय की दुकान पर अचानक गिर पड़ा व्यक्ति: मची अफरा-तफरी

Nov 3, 2025 - 08:15
 0
चाय की चुस्की के बीच हादसा, चाय की दुकान पर अचानक गिर पड़ा व्यक्ति: मची अफरा-तफरी
भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति चाय की दुकान पर अचानक गिर पड़ा। देखते ही देखते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया है। मृतक की पहचान गोपाल (60), निवासी मोरी मोहल्ला, सुभाष स्कूल के पीछे, के रूप में हुई है। मथुरा गेट थाने के एसआई होतम सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि बी-नारायण गेट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोपाल रोजाना की तरह चाय पीने के लिए दुकान पर आया था। चाय पीते समय अचानक वह गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभालकर बेंच पर लिटाया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक गोपाल की मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत हृदयाघात, स्ट्रोक या किसी अन्य कारण से हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................