7 दिन के नवजात कि इलाज के दौरान मौत: अस्पताल के वार्ड में छोड़ परिजन बिना बताए हुई गायब
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जनाना अस्पताल में एक विचित्र मामला सामने आया है, जहां सात दिन के नवजात की मौत के बाद उसकी मौसी रहस्यमयी तरीके से अस्पताल छोड़कर चली गई। परिजनों को इस घटना की जानकारी देर शाम तक नहीं दी गई,
जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को एक नवजात का जन्म जनाना अस्पताल में हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था और पिता ने मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की देखभाल के लिए उसकी मौसी वहीं रुक गई थी। बताया जा रहा है कि जब बच्चे की मौत हो गई तो 2 नवंबर की शाम मौसी अस्पताल से बिना किसी को बताए चली गई।अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि मृतक के परिजन अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके में किराए के मकान में रहते हैं और मूल रूप से बिहार के निवासी हैं, जो अलवर में मेहनत-मजदूरी करते हैं। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर सोमवार को अरावली विहार पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के परिचित महेंद्र ने बताया कि मौसी को घटना की पूरी जानकारी थी, लेकिन उसने किसी को सूचना नहीं दी। बच्चे के पिता कैलाश ने कहा कि वे काम पर गए हुए थे और उन्हें भी इस घटना का कोई समाचार नहीं मिला।
अरावली विहार थाने के एएसआई शंकर लाल ने बताया कि नवजात की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों की पहचान कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौसी ने अचानक अस्पताल क्यों छोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।