कठूमर पुलिस ने मंडावर पुलिस पर हमला करने वाले मुलजिम को किया गिरफ्तार

मुलजिम का कठूमर कस्बे के बाजारों मे निकाला जुलूस

Nov 6, 2025 - 13:10
 0
कठूमर पुलिस ने मंडावर पुलिस पर हमला करने वाले मुलजिम को किया गिरफ्तार

कठूमर (दिनेश लेखी)। मुकामी पुलिस ने मंडावर पुलिस पर हमला कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कार्यवाही करते हुये फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। मुलजिम का कठूमर कस्बे के बाजारों मे जुलूस भी निकाला गया।
थानाधिकारी महेश तिवाडी ने बताया कि 25 अक्टूबर  को   दौसा जिले  के मंडावर थाने में कार्यरत रमेश चन्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंडावर पुलिस मय जाप्ते के  गिरफ्तारी बारण्टी भानू प्रताप उर्फ टिंकू पुत्र मंगलसिंह जाति राजपूत निवासी तसई तहसील कठूमर की तलाश करते हुए ग्राम तसई थाना कठूमर पहुंचा और आरोपी को  मौके पर दस्तयाब किया गया। 
लेकिन आरोपी  की दो सगी बहन व पिता मंगलसिंह व अन्य तीन चार व्यक्ति ने मिलकर पुलिस से मारपीट करते हुए गिरफ्तार बारण्टी भानू प्रताप उर्फ टिंकू को भगा दिया। जिसमे पुलिस जाप्ता के चोटे आई। 
इस मामले में कठूमर पुलिस ने  कार्यवाही करते हुये एक मुलजिम भानुप्रताप उर्फ टिंकू पुत्र मंगलसिंह जाति राजपूत निवासी तसई को गिरफ्तार कर लिया है अन्य मुलिजमान की सरगर्मी से तलाश जारी। उक्त आरोपी के खिलाफ कठूमर, लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव, नदबई, मण्डावर पुलिस थानों में विभिन्न मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................