गोविंदगढ़ में फर्जी डिग्री से पाई थी पीटीआई की नौकरी, एसओजी ने किया गिरफ्तार

May 21, 2026 - 11:49
 0
गोविंदगढ़ में फर्जी डिग्री से पाई थी पीटीआई की नौकरी, एसओजी ने किया गिरफ्तार

राजस्थान में फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट के दम पर सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों के खिलाफ SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का एक्शन जारी है। ताजा मामले में SOG ने अलवर जिले के गोविंदगढ़ ब्लॉक (मारकपुर) के एक सरकारी स्कूल में तैनात शारीरिक शिक्षक (PTI) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दलालों की मदद से उत्तर प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी से  फर्जी डिग्री खरीदी और नौकरी हासिल कर ली।

​SOG के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार फागणा पुत्र लीलाराम गुर्जर, निवासी खड़ब (कोटपूतली) का रहने वाला है। राजेश का चयन शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के तहत हुआ था। इस पद के लिए बीपीईएड (BPED) की डिग्री अनिवार्य थी।

​नौकरी पाने की चाह में आरोपी ने आवेदन में खुद को बीपीईएड पास दर्शाया। इसके बाद उसने दलाल पवन सिंह चौहान और पंकज जैन से संपर्क किया। दलालों के जरिए आरोपी ने उत्तर प्रदेश के  जेएस विश्वविद्यालय (JS University) से शिक्षा सत्र 2017-19 की फर्जी डिग्री मोटी रकम देकर तैयार करवाई। इसी फर्जी डिग्री को दस्तावेज सत्यापन में सही बताकर वह गोविंदगढ़ के मारकपुर सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात हो गया।

बड़ी कार्रवाई: मामले से जुड़े  विश्वविद्यालय के पदाधिकारी सुकेश कुमार और नंदन कुमार मिश्रा को SOG मार्च 2026 में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब फर्जी डिग्री के दम पर बच्चों का भविष्य संवारने का ढोंग कर रहे शिक्षक  को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। SOG अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से दलाल व अभ्यर्थी शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................