जिला प्रभारी मंत्री 7 नवंबर को रहेंगे भरतपुर के एक दिवसीय दौरे पर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत 7 नवम्बर शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर लोहागढ स्टेडियम भरतपुर पहुंचेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री प्रातः 9.30 बजे लोहागढ स्टेडियम भरतपुर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता जन जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी की थीम पर 10 बजे मास्टर आदित्येन्द्र रा.उ.मा.विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


