विधायक ने कहा विकास कार्यों की सौगात जनता के लिए, शीघ्र सभी समस्याओं का होगा समाधान

Dec 20, 2025 - 11:57
 0
विधायक ने कहा विकास कार्यों की सौगात जनता के लिए, शीघ्र सभी समस्याओं का होगा समाधान

रामगढ़ (अलवर/राधेश्याम गेरा ) राजस्थान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भर में  सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सुशासन रथ यात्रा निकाली जा रही है । यह रथ शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के सैंथली से पूठी, पूठी बास होते हुए सोनगढ़ ,निवाली, कस्बा रामगढ़ के बाद केशनगर रामगढ पंहुची । यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। कस्बे में पहुंचने पर कस्बा स्थित सब्जी मंडी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में कराए गए विकास कार्यों सहित अपने एक वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और और कहा कि सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की रामगढ़ विधानसभा पर कड़ी नजर है। राज्य सरकार के दो वर्ष और मेरे एक वर्ष के कार्यकाल में रामगढ़ विधानसभा  बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है और प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी कई योजनाओं से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला है।

रामगढ़ कस्बे में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं और अनेक कार्य प्रगति पर है। रामगढ सीएचसी को उपजिला अस्पताल में क्रमोन्नत करा दिया है इसका विस्तार और निर्माण कार्य के लिए बजट आवंटित हो चुका है।इसी तरह प्राचीन तहसील भवन की जगह तीन मंजली इमारत निर्माण कार्य भी प्रगति पर है लेकिन इसमें स्थगन आदेश के चलते कार्य रुका हुआ है। हमारी सरकार द्वारा स्थगन आदेश को निरस्त करवाया जाएगा। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए कालेज भवन के लिए भी बजट आवंटित हो चुका है।उसका भी कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। मेरी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र में अधिक अधिक विकास कराया जावे।सुशासन रथ यात्रा के माध्यम से लगाए गए सूचना पटल और प्रदर्शनी के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी उपलब्ध कराई गई।इस दौरान  जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता संटु, कृष्ण यादव, पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट लाखन शर्मा, राजकुमार यादव, रोहिताश सैनी हापुली ,मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, मुरारी दहिया, महेंद्र सैनी, ढोला मीना ,रामजी लाल यादव, कैलाश खंडेलवाल ,बने सिंह पोसवाल ,महावीर जैन, शमशेर सिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्ता और समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................