ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025; सफलता की कहानी तलसी बाई मेघवाल की जबानी
पाली (राकेश कुमार) ग्राम पंचायत कोसेलाव में आयोजित "ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025" में ग्राम पंचायत कोसेलाव के ग्रामीण प्रार्थीया तलसी बाई पत्नी बाबुलाल जाति-मेघवाल द्वारा ग्राम पंचायत कोसेलाव में अपने पुत्र दिनेश कुमार के पुश्तेनी मकान के पट्टा का आवेदन वर्ष 2021 में किया था जिसके उपरान्त ग्राम पंचायत कोसेलाव द्वारा तय समय में तत्तपर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आज ही "ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025" में आज ही पट्टा जारी किया गया|
शिविर के दौरान तीन ग्राम पंचायत कोसे लाव घणा खिमाडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इनमें सफाई, स्ट्रीट लाइट, कृषि भूमि नियमन के पट्टे, लीज डीड, पुरानी आबादी व 20-ए योजना के पट्टे, उपविभाजन, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री स्वनिधि नामातरण, जन्म-मृत्यु योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनआधार कार्ड, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरण, पालनहार योजना, राशन कार्ड सहित अन्य सेवाएं शामिल रहीं।
शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई प्रार्थीया तलसी बाई पत्नी मेघवाल को पट्टा वितरण शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, प्रशासक सोनी देवी हनुमान भाटी साहब एवं ग्राम विकास अधिकारी भगवतसिंह राठौड़, प्रशासक सदस्य उप सरपंच महावीर सिंह जोधा, पुलिस कांस्टेबल भंवर लाल मीणा, वाड पंच करण चौधरी, वाड पंच हिम्मताराम मीना, वाड पंच मंछाराम प्रजापत, वाड पंच ईदाराम मेघवाल, वाड पंच दानाराम चौधरी , दिनेश भाई मीणा, प्रेस प्रजापत, खुशाल मालवीय, हरिश भाई माली, उतम भाई माली, बगदाराम मेगवाल, जितेन्द्र मेगवाल द्वारा शिविर में पट्टा वितरित कर राजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया


