कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक राजेंद्र मीणा ने ली समीक्षा बैठक; पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Jan 6, 2026 - 13:25
 0
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक राजेंद्र मीणा ने ली समीक्षा बैठक; पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा में मंगलवार को विधायक राजेंद्र मीणा ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय महुवा पर पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा की उपस्थिति में महुवा विधानसभा क्षेत्र के सभी थानाधिकारियों की मीटिंग लेकर कानून व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए हमें सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे।
विधायक मीणा ने कहा कि हमें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी और आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है, ताकि अपराधों को रोकने में मदद मिल सके।
इस दौरान विधायक मीणा ने थानाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली और सभी थाना अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमें अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक मीणा ने कहा कि हमें आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करे।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा राजेंद्र कुमार मीणा थानाधिकारी महुवा सहित, थानाधिकारी मंडावर, बालाहेडी  के थानाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................