मुबारिकपुर में पुलिस की दबिश; साइबर ठग गिरफ्तार: दो मोबाइल-सिम बरामद

Jan 6, 2026 - 13:26
 0
मुबारिकपुर में पुलिस की दबिश; साइबर ठग गिरफ्तार: दो मोबाइल-सिम बरामद

अलवर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "साइबर संग्राम अभियान" के तहत नौगांवा थाना पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। ठग के पास से दो मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं।

थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया- नौगांवा थाना पुलिस ने मुबारिकपुर गांव में दबिश देकर जुम्मा पुत्र तैय्यब को गिरफ्तार किया है। आरोपी खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के घोड़ा गांव का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड से आरोपी ठगी करता था।

थानाधिकारी ने बताया- आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाता था। वह "सांवरिया सेठ उपहार योजना" के नाम से नटराज पेंसिल का विज्ञापन दिखाकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था और उनसे ठगी करता था।पुलिस फिलहाल आरोपी से सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................